रीवा। मध्य प्रदेश से एक बार फिर मासूम के बोरवेल में गिरने का मामला सामने आया है। त्यौंथर के जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में एक 6 साल का मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चे का नाम मयंक है। बच्चे के रेस्क्यू के लिए बोरवेल के आस पास गड्ढा किया जा रहा है। वहीं रीवा से NDRF की टीम रवाना हो गई है।
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार मासूमों के खुले बोरवेल में गिरने का मामला सामने आ चुका है। कई बार बच्चों को बचाने में सफलता मिली है तो कई बार किसी बच्चे की मौत भी हो चुकी है। शासन ने इस पर सख्ती करते हुए खुले बोर रखने वालों पर कार्रवाई करने के कड़े निर्देश भी जारी किए हैं। लेकिन शासन के निर्देश को ग्रामीण अनसुना कर रहे हैं जिससे बार-बार यह हादसे हो रहे हैं।
