अभियान हरित प्रदेश में लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अभियान से प्रेरित होकर संरपच व स्कूल के बच्चे व आमजनों ने आगे आकर अभियान में रूचि दिखा रहे हैं। जिनके द्वारा हरेली त्यौहार पर विभिन्न स्थानों में पौध रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प ले रहे हैं। सरपंच के अनुसार लोगो को उन्हें उनकी नैतिक जिम्मेदारी का बोध कराया है.यहां सरपंच त्रिलोकी राम साहू के मार्गदर्शन में करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर एक दर्जन से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए. इसके बाद सरपंच ने सभी को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलवाया
पौध लगाए पर्यावरण बचाएं
सरपंच त्रिलोकी राम साहू ने उद्बोधन में कहां की पर्यावरण को गंदा करने का श्रेय हमें ही जाता है.इस कारण पर्यावरण संरक्षण हमारा ही कर्तव्य है. पौध रोपण कर पर्यावरण व जलवायु को बचाया जा सकता है. सरपंच ने कहा कि पौधे लगाना ही हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि पौधों की रक्षा करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इससे पीछे नहीं हटा जा सकता है। आने वाले भविष्य में हमें स्वस्थ्य रहने का आधार पौधों पर ही टिका हुआ है। हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं।