धमतरी जिलें के भखारा क्षेत्र में इन दिनों लाखों रुपए के जुआ फड़ चलने की खबर है. ताश के खेल में रोजाना लाखों रुपये का दांव लगने की खबर है. नाम न बताने की शर्त पर एक समाजसेवी शख्स ने बताया कि भखारा में बड़ा जुआ फड़ सज रहा है. पिछले पंद्रह दिनों से भखारा थाना क्षेत्र के कोसमर्रा, चूलगाहन, सेमरा, देवरी, कोलियारी, नवागांव के खेतों में बड़ा जुआ फड़ चल रहा है. जुआरी अपनी गाढ़ी कमाई दांव पर लगा रहे है..!
बताया जा रहा है कि यहां जुआ खेलने बहुत दूर-दूर से और अगल-अलग जिलों से जुआरी पहुँच रहे है. जहाँ रोज का खेलाने वाले 1 से 2 लाख का नाल निकाल कर झमाझम लाल हो रहे हैं. रोज़ पचास से सत्तर जुआरी यहाँ जुआ खेलने पहुंच रहे हैं.?
सवाल यह है कि जुआ का इतना बड़ा फड़ आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है..??
अब देखना होगा कि पुलिस इसमें क्या कार्यवाही करती है.

