Kharmas 2023: हिंदू धर्म में खरमास के महीने को अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। यह महीना तब शुरू होता है, जब सूर्य, धनु राशि में गोचर करता है। इस साल खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 से हो रही है। इसका समापन अगले साल जनवरी के मध्य 15 तारीख को होगा। खरमास के दौरान कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए, जानते हैं कि खरमास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
खरमास में करें ये काम
सूर्य देव बृहस्पति की राशि में गोचर करेंगे, इसलिए इस महीने में भगवान सूर्य और श्री हरि विष्णु की पूजा करने की परंपरा है।
खरमास के दौरान भगवान सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए और 'ओम घृणि सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए।
जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है, उन्हें अमावस्या के दिन घर पर ब्राह्मण भोज का आयोजन करना चाहिए और उन्हें सम्मान पूर्वक भोजन कराकर वस्त्र दान करना चाहिए।
खरमास के दौरान पवित्र नदियों में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है।
खरमास में न करें ये काम
खरमास को शुभ काल नहीं माना जाता है। इसलिए इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
खरमास में शादी नहीं की जानी चाहिए।
इस महीने आपको नया घर खरीदने, कोई संपत्ति खरीदने या नया व्यवसाय शुरू नहीं करना चाहिए।
इस माह नया वाहन नहीं खरीदना चाहिए।
इस महीने में तामसिक भोजन या शराब का सेवन करने से बचना चाहिए।