VTP UPDATES

6/recent/ticker-posts

लिमतरा में फिर हुआ जंगली जुआ चालू..आखिर कौन है.. जो नचा रहे बावन परी..?

धमतरी जिले के लिमतरा, डाही क्षेत्र में काफी समय से जुआ फड़ संचालित होने की खबरें आ रही है. यहां रोजाना लाखों का जुआ खेलाए जाने की खबर है. जिसमे बाहर-बाहर के जुआरी अपनी किस्मत आजमाने आ रहे है.

ये जुआरियों का झुंड पुलिस सेटिंग का झांसा देकर बाहर के जुआरियों को बुलाते है और कटर की सहायता से इनको काटने का काम भी जोरों से चल रहा है.

सूचना तंत्र की माने तो यहां लाखों का खेल चल रहा है. जिसे जुआरी गैंग संचालित कर रहा है और युवाओं की जिदंगी को नरक में धकेलने का काम कर रहे हैं. 500 से 1000 रूपये एंट्री फीस ली जा रही है और कबाब ,शराब का भी प्रबंध है. ताकि बाहर से आए मेहमान को कोई तकलीफ न हो. 

ऐसे जुआरियों पर सिर्फ जुआ एक्ट की नही बल्कि प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जरूरत है ताकि जिले का नाम बार बार जुआ में आने से बचाया जा सके. 

अब देखना ये है कि पुलिसिंग तंत्र कितना सटीक बैठता है और इन पर कार्यवाई कब तक होती है. ये सिलसिला रात दिन चालू है.