VTP UPDATES

6/recent/ticker-posts

budget 2026 : किसान मोर्चा मत्स्य पालन प्रकल्प प्रदेश संयोजक कृष्णा चंपालाल हिरवानी ने प्रधानमंत्री मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दिया धन्यवाद

2026 का बजट विकसित भारत का बजट

युवा मत्स्य पालन कृषकों मछुआरों के लिए नयी उम्मीदों का बजट 2026-2027

 डिजिटल कृषि से किसानों की आय-रोजगार को बढ़ावा,

500 सरोवरों का कायाकल्प मछली की ढुलाई सस्ती

कृष्णा चंपालाल हिरवानी प्रदेश संयोजक मत्स्य पालन प्रकल्प किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने बताया कि केंद्र की इस बजट में मत्स्य पालन, पशुपालन और डिजिटल कृषि के जरिए किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने पर फोकस रहा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से सरकार ने मत्स्य पालन और कृषि संबद्ध क्षेत्रों के लिए एक व्यापक विकास योजना की घोषणा की है। इस नई पहल का मुख्य केंद्र जल निकायों का आधुनिकीकरण और बाजार तक सीधी पहुंच बनाना है।

कृषि उत्पादकता और तटीय विकास

मत्स्य किसानों के लिए 500 सरोवर को कायाकल्प एवं मछली ढुलाई को सस्ता करना व डिजिटल कृषि के जरिए किसानों की आय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने पर काम होगा। उच्च क्षमता वाले कृषि क्षेत्रों में उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों और उन्नत बीजों का उपयोग किया जाएगा। वहीं, तटीय राज्यों की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए काजू (Cashew Nuts) की खेती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए तटीय क्षेत्रों में विशेष संवर्धन कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

मिशन के अंतर्गत भारत विस्तार मल्टी लिंगुअल टूल की ऐलान, 25 करोड़ का फंड मिलेगा

मत्स्य पालन और जल संचय

मत्स्य पालकों के लिए बजट में बड़ी राहत की खबर है। अब देशभर में मछली पकड़ने और उसकी ढुलाई सस्ती हो जाएगी। सरकार ने देश भर में 500 सरोवरों के विकास का निर्णय लिया है। इन सरोवरों को न केवल पुनर्जीवित किया जाएगा,बल्कि इन्हें आधुनिक मत्स्य पालन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन केंद्रों को सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा, ताकि मछुआरों को बिचौलियों से मुक्ति मिले और उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके वित्तीय सहायता और पशुधन विकास*पशुपालन: पशुपालन और मत्स्य पालकों की आर्थिक सहायता के लिए क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना की शुरुआत की गई हैडेयरी क्षेत्र: पशुधन डेयरी के विस्तार के लिए विशेष बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा पोल्ट्री क्षेत्र: इस क्षेत्र के व्यवस्थित विकास और चुनौतियों के समाधान के लिए एक समर्पित संगठन का गठन किया जाएगा.

हिरवानी ने बताया कि इस सर्वस्पर्शी बजट घोषणा के पश्चात छत्तीसगढ़ के पूरे मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी पालन दुग्ध पालन सभी किसानों में हर्ष कि लहर दौड़ पड़ी