VTP UPDATES

6/recent/ticker-posts

धमतरी : जिले से 80 बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित, देखिये सूची

  धमतरी जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है. सत्र 2026-27 में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें जिले के कुल 80 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है.


जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार चयनित विद्यार्थियों में 55 छात्र-छात्राएं शासकीय विद्यालयों से तथा 25 विद्यार्थी अशासकीय विद्यालयों से हैं. शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों का अधिक संख्या में चयन जिले की शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक उपलब्धि माना जा रहा है.


विकासखंडवार चयन की बात करें तो नगरी विकासखंड से सर्वाधिक 27 विद्यार्थी चयनित हुए हैं. वहीं कुरूद विकासखंड से 22, मगरलोड से 20 तथा धमतरी विकासखंड से 11 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है.


जिला शिक्षा विभाग की ओर से चयनित विद्यार्थियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है. विद्यार्थियों की इस सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों एवं शिक्षा अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी चयनित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.






जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन को ग्रामीण एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं आवासीय शिक्षा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है.