VTP UPDATES

6/recent/ticker-posts

Cyber Crime और Online ठगी से लोगों को बचाने जागरूक करेंगे साइबर मितान

तृषा अग्रवाल बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर पुलिस ने साइबर अपराध को रोकने के लिए पूरे प्रदेश में एक शानदार नजीर पेश किया है। जिसका उदाहरण पुलिस विभाग के आला अधिकारियों समेत छत्तीसगढ़ में सुर्खियां बटोर रही है। इस जागरूक मुहिम का नाम का सायबर मितान रखा गया है। इससे प्रदेश के सभी जिले और गांव-गांव तक अपराध को रोकने के लिए और ऑनलाइन ठगी की वारदात पर अंकुश लगाना ही बिलासपुर पुलिस का मकसद है। 


दरअसल साइबर अपराधों को छत्तीसगढ़ के लोक प्रिय शब्द दोस्ती के अटूट बंधन को छत्तीसगढ़ी में मितान की संज्ञा दी गई है और मितान वो शब्द है, जिससे हर एक शख्स बेझिझक एक दूसरे की मदद करने के लिए आगे खड़े होता है और उसके साथ गलत होने से पूर्व बतौर सुरक्षा का ढाल बनकर जागरूक और सहायता करता है। लिहाजा आज सोमवार को बिलासपुर रेंज आईजी दीपांशु काबरा ने बिलासपुर पुलिस की जागरूक अनोखी मुहिम "सायबर मितान" का अवेयरनेस सीडी वीडियो लांच किया है। बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल समेत पूरी टीम को विशेष बधाई दी है।

IG दीपांशु काबरा ने कहा...

इस सम्बंध में आईजी दीपांशु काबरा ने कहा कि लॉकडाउन के अवधि में अमूमन महीनों के बनिस्बत ऑनलाइन फ्राड की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसका कारण है कि ऑनलाइन फ्राड गिरोह मोबाइल नंबर से लोगों को अपने ठगी के झांसे में लेकर बैंक एकाउंट से बड़ी राशि का गोलमाल करते है, जिसे रोक पाना बिना पब्लिक के सहयोग के संभव नहीं है। इसलिए बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल और टीम ने इस मुहिम की शुरुआत की है। जिसे छत्तीसगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों के माध्यम से मंच और मुहिम को शक्ति मिलेगी। इस पहल से निश्चित ही हम ना सिर्फ बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश में ऑनलाइन ठगी की वारदात को रोक पाने में सफल साबित होंगे। 

इसमें जिले, शहर व गांव-गली समेत महोलले को जोड़ा गया है औऱ मितान की जवाबदारी देकर लीडर शीप जिम्मा सौंपा गया है। ये व्हाट्सएप ग्रुप प्रत्येक थाना प्रभारी से जुड़ा रहेगा। जिसकी स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग भी होगी और गंभीर प्रकरण होने पर पुलिस के आला अधिकारियों को अलर्ट किया जाएगा। इसी तरह सायबर मितान मुहिम बिलासपुर सभाग के सभी 6 जिलों बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चाम्पा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बेसिक पुलिसिंग को मजबूत भी बनाएगा। इसलिए मैं बिलासपुर पुलिस की अनोखी मुहिम की पहल की सराहना भी करता हूँ।