VTP UPDATES

6/recent/ticker-posts

माँ भारती फिजिकल ट्रेनिंग के बच्चों ने रायपुर जंगल सफारी में किया शैक्षणिक भ्रमण

खुबलाल ध्रुव - प्रदेश मंत्री भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ - रायपुर/धमतरी, छत्तीसगढ़ - माँ भारती फिजिकल ट्रेनिंग संस्था के 50 बच्चों और 4 प्रशिक्षकों ने रायपुर स्थित जंगल सफारी का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी की सहयोग से संभव हो पाया.



प्रकृति और वन्य जीवन के करीब

इस विशेष भ्रमण में बच्चों को वन्य जीवों, प्राकृतिक संसाधनों और जैव विविधता के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। बच्चों ने बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरण, पक्षियों आदि को उनके प्राकृतिक आवास में देखा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा।

जानकारी और अनुभव

इस दल का नेतृत्व संस्था के संचालक पिताम्बर नंदेश्वर ने किया, जिनके साथ प्रशिक्षक पी.एल. साहू, धर्मेंद्र साहू, एवं देवेंद्र साहू भी सम्मिलित रहे। सभी प्रशिक्षकों ने बच्चों को वन, जीव-जंतुओं एवं प्रकृति से जुड़ी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री की प्रेरणा

माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की प्रेरणा से आयोजित इस भ्रमण में बच्चों ने न केवल वन्य जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त की, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी समझा। यह भ्रमण निश्चित रूप से बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव होगा।